Thursday, August 13, 2009

कुछ दूर हमारे साथ चलो...

कुछ दूर हमारे साथ चलो...
हम दिल की कहानी कह देंगे।
जो बात समझ न पाए तुम,
वो बात ज़ुबानी कह देंगे।
हम ज़िक्र करेंगे गैरों की...
और अपनी कहानी कह देंगे।
कुछ दूर हमारे साथ चलो...

कई बात तुम्हारे दिल की हम
आंखों की ज़ुबानी देखी है।
कई बात तुम्हारे दिल की भी,
दिल के घरोंदे में रख दी है।
तुम पास हमारे आओ तो...
चुप रह के ब्यान हम केर देंगे।
कुछ दूर हमारे साथ चलो...

कई बातें कहनी है तुझसे,
कई बातें सुननी है तेरी।
जो दिल में छुपा है तेरे,
वही बात जुबां पे है मेरी।
कहने को कह दूँ सब तुमसे,
पर लगता है अब भी है दूरी।
उम्मीद बहुत मैं करता हूँ...
यकीं बन आओगे तुम मेरे।
कुछ दूर हमारे साथ चलो....

No comments:

Post a Comment